जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन नंबर जोन स्थित कारोबारी रिंकू प्रसाद के गोदाम को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने आटा, दाल, चावल और तेल समेत करीब 30 हजार रुपये के राशन-सामान की चोरी कर ली। बुधवार को 3:00 बजे CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित के अनुसार 25 जनवरी की रात गोदाम का ताला कूचा मिला था।