डुमरांव: कुशलपुर गांव में जनता दरबार का आयोजन, पुलिस ने सुने 9 मामले
Dumraon, Buxar | Dec 16, 2025 कुशलपुर गांव में मंगलवार की सुबह 11 बजे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। इस दौरान कुल नौ मामले सामने आए, जिनमें मारपीट, गांव से जुड़े पुराने लंबित विवाद सहित अन्य सामाजिक और आपसी विवाद के मामले शामिल रहे।