पीपलदा: इटावा पुलिस ने अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Sep 30, 2025 जिले की इटावा पुलिस ने अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जाति से अपमानित करने के मामले में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से मंगलवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि इटावा थाना इलाके में एक अनुसूचित जाति जनजाति के एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जति से अपमानित करने का मामला दर्ज हुआ था।