अमरोहा: डिडौली के गांव पतेई खालसा में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ विरोध करने पर जमकर पीटा 6 पर मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Apr 4, 2024 एक युवती का आरोप है की उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की है। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवती को बचाया पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है ।