मैनपुरी: ईसन नदी पुल के पास बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे मकान SDM ने रुकवाया, बुलडोजर से तोड़ी गई सटरिंग
गुरुवार को शहर के ईसन नदी पुल के पास प्रदीप के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां SDM अभिषेक कुमार ने पहुंचकर बुलडोजर से मकान में लगी सटरिंग को तुड़वाया। वहीं जानकारी देते हुए बताया की बिना नक्शा पास कराए ही लेंटर डलवाए जाने का कार्य चल रहा था। काम रोकने के लिए भी कहा गया लेकिन जब मकान मालिक द्वारा नहीं सुना गया जिसके बाद कार्यवाई की गई है।