मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में खेत में कीटनाशक दवा डालते समय दावा शरीर के अंदर जाने से किसान की हुई मौत
थाना क्षेत्र के नगला परम निवासी धर्मवीर पुत्र सुलेह सिंह बीती बुधवार को खेत में कीटनाशक दवा डालने के लिए गया था। वहीं दवा डालते समय किसी कारण से उसके अंदर दवा चली गई जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया वहीं हालत में सुधार न होने पर परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।