मैनपुरी: डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर लगाई फटकार
शासन के निर्देश पर गुरुवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं कमियां मिलने पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जमकर फटकार लगाने के काम किया है। निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम व कई अधिकारी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।