भरतपुर: भरतपुर के दौरे पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने झालावाड़ सरकारी स्कूल हादसे के कारण सभी कार्यक्रम किए कैंसिल
झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई। लगभग 10 बच्चे घायल हैं। ऐसे में भरतपुर के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सारे प्रोग्राम कैंसिल किए और झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले शिक्षा मंत्री मदन दिवावर ने कहा- हमारी प्राथमिकता बच्चों को राहत देना है। घायलों को बचाना है।