पन्ना: पब्लिक फीडबैक की महा-रैंकिंग: पन्ना नगरपालिका का 'फिसला' पायदान, संभाग में 46वें स्थान पर पहुंचा 'हीरों का शहर'!
Panna, Panna | Jun 8, 2026 पब्लिक फीडबैक के अखाड़े में इस बार पन्ना जिले के नगरीय निकायों की साख दांव पर लग गई है। संभाग द्वारा जारी की गई ताज़ा रैंकिंग ने जहाँ जिला मुख्यालय (पन्ना नगरपालिका) को करारा झटका दिया है, वहीं जिले की अन्य नगर परिषदों की चाल भी बेहद सुस्त नजर आ रही है। जनता के फीडबैक ने साफ़ कर दिया है कि कागज़ी दावों और जमीनी हकीकत के बीच अभी एक लंबी खाई है।