धनौरा: दीपावली पर्व को लेकर गजरौला में खरीदारी शुरू, दुकानें सज गईं
गजरौला। दीपावली पर रंग-बिरंगी झालरों से घर सजेंगे। शहर व ग्रामीण क्षेत्र रोशनी से जगमगाएगा। लोगों ने दीपावली पर सजावट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की झालर बाजार में हैं, जिन्हें लोग खरीद रहे हैं। खरीदारी के चलते बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौटी है। धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर बाजार में तैयारियां चल रही हैं।