छतरपुर नगर: लहर गुटखा जांच के दौरान फूड सेफ्टी टीम पर हमला, अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; 8 पर FIR
ओरछा रोड थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फूड सेफ्टी अधिकारी संतोष तिवारी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोप है कि देवपुर तिगेला स्थित जटाशंकर ट्रेडर्स के वेयरहाउस में सैंपलिंग के दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और टीम को घेरकर विवाद किया।