मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के खनवा में अमानत नदी पुल के पास टक्कर के बाद मोटरसाइकिल और एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में तीन लोग जख्मी हुए। एक को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जबकि दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार शाम 6 बजे के आसपास हुई।