मंदसौर: मंदसौर में आखातीज से पहले साड़ी, लहंगे और सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर उत्साह
20 अप्रैल को होने वाले इस शुभ पर्व से पहले लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। साड़ी, लहंगे और सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर खासा जमावड़ा नजर आ रहा है। बाजार में मौजूद महिलाओं ने बताया कि घर में शादी होने के कारण वे दूल्हा-दुल्हन के लिए खरीदारी करने आई हैं। हालांकि सोने-चांदी के बढ़ते दामों से बजट प्रभावित हुआ है,