अवंतिपुर बड़ोदिया: मूक-बधिर वर-वधू ने लिए सात फेरे, प्रेम और विश्वास की बनी मिसाल
पोलायकला स्थित मोरटाकेवड़ी हिमालेश्वर धाम में एक अनोखा विवाह समारोह आयोजित हुआ, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यहां श्रवण बाधित मूक-बधिर युवक शेरसिंह निवासी ग्राम ढबोटी, जिला सीहोर और युवती मुस्कान निवासी पोलाय कलां, जिला शाजापुर ने पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।पंडित अशोक दीक्षित ने मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे ।