हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर बड़कागांव पुलिस ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भगवान बागी रोड, कर्बला के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री में संलिप्त 9 पेडलरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने इनके पास से 67 पुड़िया ब्राउन शुगर (13.6 ग्राम) और 7 मोबाइल फोन बरामद किए।