बालाघाट: पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, ट्रॉली से गिरकर 57 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
बैहर थाना क्षेत्र के बालाघाट रोड पर ग्राम गोहारा और पिपरिया के बीच एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रॉली में बैठे 57 वर्षीय महिपाल मरावी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की दोपहर महिपाल मरावी अपने बेटे राकेश मरावी के साथ ग्