: सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।मृतक की पहचान सभापुर निवासी जितेंद्र कुशवाहा (26) पुत्र हीरालाल कुशवाहा के रूप में हुई है।