रूपवास कस्बे सहित गांवों में सोमवार देर शाम होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ होलिका पूजन कर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन हुआ।