सूरतगढ़: हनुमान जयंती पर शहर में भव्य ध्वजा यात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया, जाकिया रही आकर्षण का केंद्र
हनुमान जयंती पर बुधवार को सूरतगढ़ में श्री हनुमान खेजड़ी मंदिर समिति की ओर से भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। प्राचीन ढाब गणेश मंदिर से शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों व डीजे पर नाचते हुए शामिल हुए। समिति सदस्यों ने शाम के समय बताया कि यात्रा हनुमान खेजड़ी धाम पहुंचकर ध्वजा स्थापना के साथ संपन्न हुई। इस दौरान 51 श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया।