श्रीविजयनगर क्षेत्र में 10 बीएलडी के पास मोटरसाइकिल सवार रंजीत कुमार पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर लूट को अंजाम दिया। रविवार रात 8:00 बजे के करीब घायल रंजीत को राहगीरों की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।