लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में करंट लगने से 22 वर्षीय मजदूर सुकुरू की मौत हो गई। वह मलौली गांव का निवासी था। परिजन रविवार शाम उसे सीएचसी गोसाईगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।