अररिया: अररिया पुलिस का विशेष अभियान: अपराधियों पर कसी नकेल, 96 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 28, 2025 अररिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक विशेष समकालीन अभियान चलाया, जो 23 मार्च से 26 मार्च तक प्रभावी रहा। अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और लंबित न्यायिक प्रक्रियाओं के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया।