कर्वी: कुचारम गांव में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमॉर्टम
पहाड़ी के कुचारम गांव में अज्ञात कारणों के चलते रविवार की सुबह 7:00 बजे किशोरी प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन खेत चले गए थे घर पर उसका छोटा भाई था ,तभी प्रिया ने भाई को बहार भेज दिया और घर में फांसी लगा ली। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का रविवार की दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।