कर्वी: चित्रकूट टिकरिया में बने तुलसी जलप्रपात में तेंदुए की दस्तक, पर्यटकों के लिए जलप्रपात हुआ बंद
चित्रकूट जिले के टिकरिया गांव के पास बने तुलसी जलप्रपात में वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा तेंदुए को देखा गया था. इसकी सूचना उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को दी. अधिकारियों के निर्देश के बाद तुलसी जलप्रपात को पर्यटको के लिए कुछ दिनों तक बंद कर दिया गया है. और सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदार तैनात कर दिए गए जो आने वाले पर्यटकों को गेट से ही वापस करते है।