झाझा: झाझा के तालाब रोड में दो अस्थायी दुकानों में आग लगने से मची अफरा-तफरी
Jhajha, Jamui | Apr 24, 2026 गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे झाझा रेलवे तालाब रोड पर दो अस्थायी दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बांस से बनी दुकानों में आग लगते ही दुकानदार सामान छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर आसपास के चाय-नाश्ता दुकानदारों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग में मिट्टी के बर्तन विक्रेता पुतुल और सटे कपड़ा सिलाई मिस्त्री की दुकान आंशिक रूप