बरहरुवा: बरहरवा में मजदूरी के लिए मुंबई जा रहे जामनगर के मजदूर की मौत
मजदूरी के लिए मुंबई जा रहे मजदूर की मौत बरहरवा स्टेशन में शुक्रवार को संध्या तकरीबन 8:00 बजे हो गया। जानकारी के मुताबिक राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर निवासी रैसुद्दीन शेख पिता दरवेश अली उम्र तकरीबन 47 वर्ष मुंबई जाने के लिए बरहरवा स्टेशन पहुंचे थे। जहां पर अचानक उनके सीने में काफी दर्द होने लगा। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम अस्पताल पहुंचाया।