हरदा: जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में उकठा रोग का खतरा, कृषि विज्ञान केंद्र ने नियंत्रण की सलाह दी
Harda, Harda | Apr 16, 2026 जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने विभिन्न गांवों में निरीक्षण कर किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम उड़ा, चारखेड़ा, डगवानिमा एवं अतरसमा में फसलों की स्थिति का जायजा लिया गया। ग्राम उड़ा में किसान नरेंद्र तिवारी के खेत में मूंग फसल के पौधों में उकठा रोग के लक्षण पाए गए।