राजगढ़: कालीपीठ में 16 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से हुई मौत
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने जानकारी देते हुए मंगलवार को सुबह 9:00 बजे करीब बताया कि कालीपीठ निवासी निर्मल वर्मा कालीपीठ थाना क्षेत्र के जंगल में बकरी चराने गया था इसी दौरान पानी पीते समय कुएं में गिरने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।