ललितपुर: ललितपुर नगर में भगवान श्री नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और महाआरती में उमड़ा जनसैलाब
जनपद के तालाबपुरा स्थित श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर में भगवान श्री नृसिंह जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान की पूजा-अर्चना में लीन रहे। मंदिर में देर रात तक चलते रहे कार्यक्रम