दरभंगा: आशापुर चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 2 दिन पहले कोलकाता से लौटा था
दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर चौक पर गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की बहेड़ा थाना क्षेत्र के लढियम भौसढ़ गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी मोहम्मद शमीम के पुत्र मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। मृतक के पिता मोहम्मद शमीम ने शुक्रवार को दिन के 12.30 बजे DMCH के पोस्टमार्टम परिसर में कई बातों की जानकारी दी।