टिकारी: टिकारी पुलिस ने कोंच थाना क्षेत्र के बड़गांव से हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Tikari, Gaya | Jun 14, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के बाजीतपुर निवासी ईश्वरी यादव के ह्त्या के प्रयास में आरोपी युवक को पुलिस ने कोंच थाना क्षेत्र के बड़गाँव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हजारी यादव के पुत्र रंजन कुमार से हुई है। जिसके खिलाफ दो माह पूर्व थाना में FIR दर्ज किया गया था। SHO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।