डोमचांच: डोमचांच के महेशपुर होल्ट पर रांची का टिकट नहीं मिलने से यात्री परेशान, बिना टिकट सफर को मजबूर
डोमचांच प्रखंड स्थित महेशपुर होल्ट पर रांची जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप शनिवार सुबह 9 बजे है कि है कि स्टेशन पर रांची के लिए सीमित संख्या में टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके कारण कुछ ही लोगों को टिकट मिल पाता है, जबकि बाकी यात्रियों को मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ रही है।