मंडीदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत खिडिया मोहल्ला पुलिया के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पर्ची पर अंक लिखकर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा है, मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ा तलाशी लेने पर सट्टा अंक लिखी पर्ची मिली, जिन्हें जप्त कर आरोपी पर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की।