बांधवगढ़: व्यापारियों को बड़ी राहत: सड़क निर्माण, मिनी शौचालय और बेहतर सफाई व्यवस्था को मिली मंजूरी
उमरिया नगर पालिका की मल्टी टायर्ड मॉनिटरिंग टास्क फोर्स समिति की बैठक में व्यापारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैट जिला अध्यक्ष कीर्ति कुमार सोनी द्वारा उठाई गई मांगों पर चर्चा करते हुए आईसीआईसीआई बैंक से रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, जिसका कार्य बरसात से पहले शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।