विदिशा नगर: 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया गया, इंटक विदिशा चैप्टर ने पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई
युवाओं को पुरानी धरोहरों से अवगत कराने के उद्देश्य से इंटक चैप्टर विदिशा के माध्यम से पुराने सिक्कों की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह प्रदर्शनी जालोरी गार्डन में सोमवार को आयोजित हुई जो शाम 6 बजे तक जारी रही। इंटक के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार वर्तमान पीढ़ी जो इतिहास से वाकिफ नहीं है, उन्हें पुरातन धरोहर और सभ्यता से अवगत कराने आयोजित की गई।