खरसावां प्रखंड अंतर्गत हरिभंजा टीनागोड़ा फुटबॉल मैदान में बुधवार शाम लगभग पांच बजे अबुआ अधिकार आदिवासी संगठन के बैनर तले बाहा जुमूर मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम एवं हो भा