बेंगाबाद: नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित चोरगत्ता गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात आई सामने, पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल
नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित चोरगत्ता गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। शनिवार सुबह 8 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। बताया गया कि चोरों ने एक परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी पर हाथ साफ करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 50 हजार रुपये नकद और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए।