बहराइच: दुनक्का के पास पैदल जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में युवक की हुई मौत
जिले के दुनक्का के पास पैदल जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक घायल हो गया। अस्पताल लाये जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में भेजा था। सोमवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।