नईसराय: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नई सराय तहसील के मढ़ी महिदपुर गांव पहुंचे
केंद्रीय दूरसंचार और पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को नई सराय क्षेत्र के दौरे पर रहे और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे नई सराय तहसील के मढ़ी महिदपुर गांव पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य भारत प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए