सिकंदरा: तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच संदलपुर में शरबत वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास
सिकंदरा-झींझक मार्ग स्थित संदलपुर कस्बे में कटियार पॉली क्लीनिक के सामने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे राहगीरों, वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. अंकुर कटियार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म ह