जमुआ: करीहारी में हादसा: खड़ी हाइवा से टकराई बाइक, दूल्हे की मौत, शादी से पहले मातम, एक घायल धनबाद रेफर
Jamua, Giridih | May 5, 2026 हिरोडीह थाना क्षेत्र के करीहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे की मौत ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। मंगलवार सुबह 7 बजे मृतक के घर में कोहराम मचा था। जानकारी के अनुसार, खोरीमहुआ से अपने दोस्त को लेने के बाद दो युवक बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश की वजह से सड़क पर दृश्यता कम थी।