बदायूं: बदायूं के उझानी में ईदगाह व मस्जिदों में अदबो एहतराम के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज, पुलिस रही मुस्तैद
Budaun, Budaun | May 28, 2026 बदायूं जनपद के उझानी कस्बे में ईद उल अजहा बकरीद का त्यौहार बड़े ही अदबो एहतराम के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को 8 बजे जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी।