नीमच नगर: नीमच में मुस्लिम समाज ने ईद पर लंगर नहीं लगाया, पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹4 लाख की राहत सामग्री भेजी
नीमच के बघाना में मुगल इस्लामिया ग्रुप ने इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी पर एक पहल की है। ग्रुप ने परंपरागत लंगर की बजाय पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का निर्णय लिया है। ग्रुप के सदस्य शौकीन खान ने बताया कि हर साल लंगर पर खर्च होने वाली 2 लाख रुपए की राशि और शहर के दानदाताओं से मिली मदद से राहत सामग्री जुटाई गई है। इस सामग्री में कंबल, स्कूल बैग, कॉपी, किताबें,