कर्वी: चित्रकूट रामघाट पर बाढ़ सुरक्षा अभियान, श्रद्धालुओं और दुकानदारों को किया गया जागरूक
चित्रकूट के रामघाट पर मंगलवार दोपहर 3 बजे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में बाढ़ सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिक सुरक्षा वॉलंटियर्स और आपदा मित्रों ने श्रद्धालुओं व दुकानदारों को पोस्टर वितरित कर गहरे पानी और तेज बहाव से दूर रहने तथा आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की।