कोईलवर: कोईलवर में युवक को गोली मारकर हत्या, पुलिस घटनास्थल पर रात में भी कर रही है कैंप, एक को किया गिरफ्तार
कोईलवर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को धत्ता बताते अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी।गोली सटा कर मारी गई जिससे सदर अस्पताल ले जाए जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर वार्ड नंबर चार निवासी देव कुमार राय उर्फ डमडम राय 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।