फतेेहपुर: सड़क हादसे में भाजपा युवा मोर्चा नेता की मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल
बाराबंकी के निंदूरा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री पुष्पेन्द्र कुमार दीक्षित के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद क्षेत्र में लगातार लोग उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत हिदायतपुर सिपाह गांव स्थित दिवंगत नेता के आवास पहुंचे।