आरा: देव गांव में मोबाइल फोन पर साली से मजाक करने के विवाद को लेकर एक साढू ने दूसरे साढ़ू को चाकू मारा
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2024 भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव में मोबाइल फोन पर साली से मजाक करने के विवाद को लेकर एक साढू ने दूसरे साढू को चाकू मार दी। जख्मी युवक को चाकू दाहिने से पीठ एवं बाएं हाथ के केहुनी पर मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।