आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर रोहतास निवासी युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर रोहतास निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेर खुर्द गांव वार्ड नंबर 7 निवासी रघुराज पांडेय का 26 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार है एवं वह पेशे से किसान था।