आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2024 जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। उधर घटना की सूचना पाकर जख्मी युवक के परिजन भी फौरन आरा सदर अस्पताल पहुंचे।