बीना: ग्राम हींगटी के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jun 17, 2026 बीना थाना क्षेत्र का ग्राम हींगटी के खेत में नग्न अवस्था में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी एवं आरक्षक महेश मौके पर पहुंच गए और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।